Search
Close this search box.

BNMU। BSTF का गठन। नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सभी मित्रों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ
========

बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के अनुशंसोपरांत बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में नियुक्त सभी असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की एक आवश्यक बैठक बुधवार को विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय में संपन्न हुई।

बैठक में बीपीएससी सेलेक्टेड टीचर्स फोरम का गठन करने का निर्णय लिया गया और फोरम के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। मैथिली विभाग, रमेश झा महिला महाविद्यालय, सहरसा के डाॅ. अभय कुमार को अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के डाॅ. सुधांशु शेखर को महासचिव एवं इतिहास विभाग, एम. एल. टी. काॅलेज, सहरसा के डाॅ. विवेक कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष एवं महासचिव को अधिकृत किया गया है।

अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि यह फोरम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अंतर्गत कार्य करेगा और संघ को रचनात्मक सहयोग देगा। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन में सहयोग करना है। फोरम नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास, वेबिनार, सेमिनार आदि का आयोजन करेगा। नियमित रूप से गूगल मीट पर व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन होगा और एक बुलेटिन का भी प्रकाशन किया जाएगा।

शीघ्र ही फोरम की नियमावली (उद्देश्य एवं कार्य आदि) का निर्धारण किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फोरम नव नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की ससमय सेवासंपुष्टि, पीएच. डी. करने का अवसर, पीएच. डी. कराने का अवसर दिलाने हेतु प्रयास करेगा। साथ ही भविष्य निधि यथा एनपीएस, ओपीएस लागू करने, प्रोन्नति की आगामी प्रक्रिया में स्थान दिलाने एवं अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राध्यापकों की तरह पीएच. डी. वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने हेतु संघर्ष किया जाएगा।

इसके अलावा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं एनसीसी ऑफिसर को प्रतिमाह पैकेट भत्ता का भुगतान, सुगमतापूर्वक मातृत्व अवकाश, शैक्षणिक अवकाश एवं अन्य अवकाशों का लाभ दिलाने, सेमिनार, कान्फ्रेंस, वर्कशाप आदि में भाग लेने के लिए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा समुचित प्रोत्साहन राशि और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में आवास की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता मैथिली विभाग, टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के डाॅ. उपेन्द्र प्रसाद यादव ने की।

संचालन दर्शनशास्त्र विभाग, टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के डाॅ. सुधांशु शेखर ने किया।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, आरएम कॉलेज, सहरसा से डॉ. कविता कुमारी, डॉ. अमीश कुमार, आरजेएम काॅलेज, सहरसा से डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. बरुण कुमार, डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. अनिता कुमारी, एसएनएसआरकेएस काॅलेज, सहरसा से डॉ. कपिलदेव पासवान, एमएलटी कॉलेज, सहरसा से डॉ. संजीव कुमार झा, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अभिषेकनाथ, डॉ. मयंक भार्गव, विनीत शर्मा, डॉ. बलबीर कुमार झा, बीएसएस कॉलेज, सुपौल से डॉ. सुमित कुमार, डॉ. शुभाशीष दास, एलएनएमएस काॅलेज, वीरपुर से डॉ. रामजी द्विवेदी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अभिजीत द्विवेदी, एचपीएस कॉलेज, निर्मली से डाॅ. रणधीर कुमार, डाॅ. पंकज कुमार, डॉ. कृष्णा चौधरी, डॉ. अतुलेश्वर झा, कुमार गंगेश गूंजन, डॉ. तुकीर हासमी, सुदिप्तो घोष, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, एमएचएम काॅलेज, सोनवर्षा से डॉ. नानटून पासवान, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. ओमकारनाथ मिश्र, डॉ. श्याममोहन मिश्रा, केपी काॅलेज, मुरलीगंज से डाॅ. कविता गुप्ता, डाॅ. अमरेन्द्र कुमार, एचएस काॅलेज, उदाकिसुनगंज से डाॅ. अजय कुमार, टीपी कॉलेज, मधेपुरा से डाॅ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. स्वर्ण मणि, डॉ. विजया कुमारी, दीपक कुमार राणा, गुड्डू कुमार, खुशबू शुक्ला, डॉ. रोहिणी, डॉ. यासमीन रसीदी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन