Search
Close this search box.

BNMU। बैठक तीन फरवरी को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सम्मान समारोह तीन को

बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के अनुशंसोपरांत बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में नियुक्त सभी असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की एक आवश्यक बैठक 03 फरवरी, 2021 (बुधवार) को पू. 11 बजे से विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय में सुनिश्चित है। जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह बैठक दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र में सम्मान समारोह आयोजित है। इसमें माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण, माननीय प्रति कुलपति डाॅ. आभा सिंह एवं कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद का सम्मान किया जाएगा। नवनियुक्त शिक्षकों की टीम ने तीनों अतिथियों से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र समर्पित किया। टीम में जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, मनोविज्ञान विभाग के डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, आरजेएम काॅलेज, सहरसा के डाॅ. अभय कुमार, एमएलटी काॅलेज, सहरसा के डाॅ. संजीव कुमार झा, डाॅ. विवेक कुमार विनित शर्मा आदि शामिल थे।

जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बैठक के द्वितीय सत्र में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के अनुशंसोपरांत बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में नियुक्त सभी असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की समस्याओं के समाधान पर विचार- विमर्श किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक उन्नयन में असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों की भूमिका निर्धारित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए सभी असिस्टेंट प्रोफ़ेसरों को वाट्सप के माध्यम से सूचना दी गई है। इस बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन