Search
Close this search box.

Bihar। जीतनराम माँझी बने प्रोटेम स्पीकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को गुरुवार को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (सामयिक अध्यक्ष) नियुक्त किया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में मांझी को इस पद की शपथ दिलाई।मालूम हो कि विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रदेश के राज्यपाल को संक्षिप्त सत्र बुलाना होता है। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करनी होती है। प्रोटेम स्पीकर पर नए विधायकों को शपथ दिलाने और सदन में बहुमत साबित कराने की प्रक्रिया पूरी कराने का दायित्व होता है। इसके बाद विधिवत विधानसभा के स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति होती है।

राज्यपाल सचिवालय से जारी बयान के अनुसार, ‘राज्यपाल फागू चौहान ने इमामगंज से विधायक जीतन राम मांझी को विधानसभा के अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलाई। वे 23-24 नवंबर तक के लिए अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करेंगे।

मंगलवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नवगठित 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद् का 196 वां सत्र 23-27 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया था। इसी बैठक में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गई थी। सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]