प्रो. यादव के निधन पर शोक
——
बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर एवं टीएमबीयू, भागलपुर के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. सुधांशु शेखर ने टीएमबीयू, भागलपुर के पूर्व कुलपति एवं बीपीएससी, पटना के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामाश्रय यादव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रो. यादव ने कुलपति के रूप में की ऐतिहासिक कार्य किए। उनके द्वारा किए गए युगांतरकारी सुधारों एवं अभिनव प्रयोगों की चर्चा पूरे भारत सहित विदेशों में भी होती थी।
उन्होंने कहा है कि प्रो. यादव का नाम सर्वकालिक महान कुलपतियों में सुमार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे शिक्षा-जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा आघात लगा है।
उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसमें प्रो. यादव की महती भूमिका है। प्रो. यादव की प्रेरणा से ही उन्होंने प्रतिष्ठित टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर से स्नातक (प्रतिष्ठा) की डिग्री प्राप्त की और उस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। वे हमेशा हमारे जैसे लाखों विद्यार्थियों की यादों में बने रहेंगे।














