असिस्टेंट प्रोफेसरों के बकाया वेतन एरियर के भुगतान करने की मांग
बीएनएमयू , मधेपुरा के सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय, सेवा आयोग, पटना के माध्यम से नियुक्त राजनीति विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के बकाया वेतन एरियर का अविलंब भुगतान करने की मांग की है। इस बात उन्होंने कुलसचिव को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि बीएनएमयू में जनवरी 2026 में राजनीति विज्ञान विषय में और मार्च 2026 में पर्यावरण विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति हुई है। इन लोगों को माह अगस्त से वेतन मिलना शुरू हो चुका है। लेकिन राजनीत विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों का जनवरी से जुलाई, 2026 और पर्यावरण विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों का मार्च-जुलाई, 2026 का एरियर अब तक बकाया है।
पत्र में अनुरोध किया गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के माध्यम से राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसरों के जनवरी से जुलाई, 2026 एवं पर्यावरण विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के मार्च से जुलाई, 2026 का बकाया वेतन एरियर का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।














