Search
Close this search box.

विषय : विश्वविद्यालय द्वारा लिये जाने वाले नीतिगत निर्णय के संबंध में।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेवा में,

कुलपति,

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा / जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा / भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा /आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना/ कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा / बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर।

विषय : विश्वविद्यालय द्वारा लिये जाने वाले नीतिगत निर्णय के संबंध में।

महाशय,

निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संबंध में सूचित करना है कि कुलपति के रूप में आपका कार्यकाल निकट भविष्य में समाप्त होने की स्थिति में माननीय राज्यपाल-सह- कुलाधिपति, बिहार ने सम्यक् विचारोपरान्त यह निर्देश देने की कृपा की है कि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार के नीतिगत निर्णय / किसी प्रकार की नियुक्ति अथवा स्थानान्तरण इत्यादि की कार्रवाई नहीं की जाय। इस प्रकार किसी भी नई योजना एवं अन्य नए कार्य जिसमें वित्तीय दायित्व का निर्धारण / निर्वहण हो रहा हो, वैसे निर्णय नहीं लिये जाय।

यदि विशेष परिस्थितिवश कार्यहित में किसी प्रकार के नीतिगत / वित्तीय निर्णय लिये जाने की आवश्यकता हो तो माननीय कुलाधिपति महोदय से पूर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात ही अग्रेतर कार्रवाई की जाय ।

अनुरोध है कि तद्नुसार माननीय कुलाधिपति महोदय के उपर्युक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित

किया जाय ।

 

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE