Search
Close this search box.

भूपेंद्र विचार मंच के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी लाल मंडल की पुण्यतिथि समारोह में लोगों ने किया याद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*भूपेंद्र विचार मंच के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी लाल मंडल की पुण्यतिथि समारोह में लोगों ने किया याद*

बुधवार को श्रीकृष्ण मंदिर गोशाला परिसर में स्वतंत्रता सेनानी समाजसुधारक बाबू रासबिहारी लाल मंडल की 109 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया ।विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव की अध्यक्षता और संयुक्त सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर के संचालन में चले कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आईएएस डॉक्टर गोरेलाल यादव,विधायक डॉक्टर गौतम कृष्ण, प्रो शचींद्र,डॉक्टर भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी,प्रो विनय कुमार चौधरी,विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव,उपाध्यक्ष प्रीति यादव,सचिव डॉक्टर आलोक कुमार आदि ने रासबिहारी लाल मंडल के तस्वीर पर माल्यार्पण , पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।विचार मंच के अध्यक्ष,सचिव कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र,मोमेंटो,बुके, पाग आदि से सम्मानित किया उसके उपरांत कार्यकारणी सदस्य चिरामनी यादव ने डॉक्टर मधेपुरी रचित संक्षिप्त जीवनी का वाचन किया।अपने अध्यक्षीय एवं स्वागत संबोधन में विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव ने रासबिहारी लाल मंडल के जीवन संघर्षों की विस्तार से चर्चा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

उद्घाटन संबोधन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर गोरेलाल यादव ने कहा कि संघर्ष और संगठन से ही किसी समाज में सुधार हो सकता है।समाज समय समय पर ऐसे नायकों को उत्पन करती है जो इतिहास के पन्नो में अमर हो जाते हैं बाबू रासबिहारी लाल मंडल ऐसे ही नाम थे वो स्वतंत्रता आंदोलन में स्थानीय फलक के राष्ट्रीय हस्ताक्षर रहे ।स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सुधार में उन्होंने शिखरत्व को प्राप्त किया उनके देहांत के सौ साल बाद भी समाज का उनके प्रति सम्मान यही दिखाता है।मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव ने कहा कि रासबिहारी लाल मंडल ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई,उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से मधेपुरा को राष्ट्रीय पहचान मिली। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉक्टर गौतम कृष्ण ने भुपेंद्र विचार मंच के ऐसे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गौरवशाली अतीत से जुड़ने का सुअवसर प्राप्त होता है।डॉक्टर भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने स्वरचित पुस्तक पराधीन भारत में स्वाधीन सोच बाबू रासबिहारी मंडल के जीवन के अनछुए पहलुओं की चर्चा की।वरीय साहित्यकार डॉक्टर विनय कुमार चौधरी ने रासबिहारी लाल मंडल के जीवन पर लिखित प्रबंध काव्य भारत मां का संदेश की चर्चा करते हुए समाज सुधार में उनके कार्यों को रेखांकित किया।इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार,कामरेड प्रमोद प्रभाकर,कामरेड रमन,आनंद मंडल,निशांत यादव,कृष्ण कुमार,अरुण कुमार,अजय प्रसाद,अरविंद कुमार,गणेश मानव और संजय क्रांति ने भी उदगार व्यक्त किया।

पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर समाज सुधार के अग्रदूत रासबिहारी लाल मंडल विषयक परिचर्चा का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।विषय प्रवेश सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने किया।आलेख प्रस्तुत करने वालों में सियाराम यादव मयंक,चंद्रशेखर कुमार,समीर आनंद,नीलू रानी,प्रीति यादव,प्रेमलता प्रमुख रहे।इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो सचिन्द्र,अमोल राय,शंभू शरण भारती,जयकांत यादव,दीपक कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, प्रो फिरोज मंसूरी,डॉक्टर अरुण कुमार, प्रो गीता यादव,ई महेंद्र नारायण मंडल,डॉक्टर शशि, प्रो जयकृष्ण यादव,संत कुमार,गीतांजलि,नरेश कुमार यादव,विनीता भारती,पंकज कुमार, प्रो मिथिलेश,डॉक्टर राजेश कुमार मुन्ना,डॉक्टर रणधीर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन विचार मंच के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने किया।

READ MORE