भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 के बीच कराना सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही, आयोजित कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन (रिपोर्ट) एवं जियो-टैग्ड फोटोग्राफ क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के ई-मेल आईडी- bnmusports@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें।
अतः उक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
।
Post Views: 6














