विषय : राष्ट्रीय खेल दिवस, 2026 मनाये जाने के संबंध में।
उपरोक्त विषय के संबंध में दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस, 2026 मनाये जाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में माननीय मंत्री, श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम एवं खेल, भारत सरकार, डॉ. मनसुख मांडविया के पत्रांक अ.शा.सं. 01/377/2026-एचओ-फिट इंडया इंडिया/524 दिनांक 12 अगस्त 2026 की प्रति संलग्न है जो उनके द्वारा माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय को लिखा गया है।
अनुरोध है कि इस संबंध में राज्य सरकार के द्वारा निर्गत निदेश एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विश्वविद्यालयों एवं सभी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2026 का आयोजन करें तथा इससे संबंधित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अपने विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने की कृपा की जाय।
Post Views: 4














