*रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि समारोह की तैयारी पूरी*
*विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, आईएएस गोरेलाल यादव ,पूर्व विधायक अरुण कुमार होंगे शामिल*
भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच,मधेपुरा द्वारा श्री कृष्ण मंदिर में ढाई बजे से आयोजित हो रहे प्रखर स्वतंत्रता सेनानी समाजसुधारक बाबू रासबिहारी लाल मंडल की पुण्यतिथि समारोह की सारी तैयारी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या तक पूरी कर ली गई। इस संबंध में विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन एवं समाजसुधार के बड़े हस्ताक्षर बाबू रासबिहारी लाल मंडल की पुण्यतिथि समारोह से जुड़ी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमंत्रण कार्ड भेजकर लोगों को आमंत्रित करते हुए बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

*समाज सुधार के अग्रदूत – बाबू रासबिहारी लाल मंडल विषय पर होगी परिचर्चा*
आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए विचार मंच के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि समारोह में उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा के साथ साथ मुख्य रूप से ” समाजसुधार के अग्रदूत रासबिहारी लाल मंडल ” विषय पर परिचर्चा का आयोजन है जिसमें विचारकों के आलेख आमंत्रित किए गए थे जिसमें लोगों ने अपने आलेख विचार मंच को उपलब्ध करा दिया है।
*आयोजन में अतिथियों की मिली सहमति*
इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव,यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष,आईएएस , विचारक डॉक्टर गोरेलाल यादव,अध्यक्ष,बिहार प्रदेश अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा,डॉक्टर एन के यादव, एमएलसी, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव,डॉक्टर गौतम कृष्ण ,विधायक,स्वदेश कुमार,सदस्य बिहार पिछड़ा वर्ग आयोग ,पटना,मंजू देवी,जिला परिषद अध्यक्ष, ने आयोजन में भाग लेने की अपनी सहमति दी है वहीं स्थानीय स्तर पर अलग अलग क्षेत्रों से जुड़ी गणमान्य हस्तियों ने भी आमंत्रण स्वीकार करते सहभागिता का आश्वासन दिया है।अध्यक्ष एवं सचिव ने संयुक्त रूप से विचार मंच द्वारा आयोजित पुण्यतिथि समारोह में लोगों से भाग लेने की अपील की है।
25. 08. 2026














