Search
Close this search box.

बाबू रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि की तैयारी जोरों पर*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बाबू रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि की तैयारी जोरों पर*

26 अगस्त को श्री कृष्ण मंदिर, गोशाला परिसर में भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच, मधेपुरा द्वारा आयोजित हो रहे प्रखर स्वतंत्रता सेनानी समाजसुधारक बाबू रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि समारोह की तैयारी जोरों पर हैं।इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि इस मिट्टी की उपज और स्वतंत्रता आंदोलन के बड़े हस्ताक्षर बाबू रासबिहारी लाल मंडल पुण्यतिथि समारोह के सफल आयोजन को लेकर विगत एक सप्ताह से विभिन्न स्तरों पर आमंत्रण कार्ड भेजने का सिलसिला जारी है।वहीं आयोजन में भाग ले रहे अतिथियों से संपर्क करने एवं उनके यथोचित स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि रासबिहारी लाल मंडल इस क्षेत्र के गौरव हैं उनके पुण्यतिथि पर आयोजित हो रहा यह आयोजन मुख्यत उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं को संग्रहित करने का प्रयास है।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस अवसर पर *समाज सुधार के अग्रदूत – बाबू रासबिहारी लाल मंडल* विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की जा रही है जिसमें लोगों से आलेख भी आमंत्रित किए गए हैं, रविवार देर शाम तक आधे दर्जन आलेख विचार मंच टीम को प्राप्त भी हो चुके हैं।आयोजन में विभिन्न स्तरों पर सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने पर विशेष जोड़ दिया जा रहा है। विचार मंच आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी संग्रहित कर रही है।अध्यक्ष एवं सचिव ने लोगों को बड़ी से बड़ी संख्या में आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।