माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में शनिवार को माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें माय युवा भारत, मधेपुरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, बीएनएमयू, मधेपुरा का सहयोग रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने पहली बार बजट-2026 क्विज प्रतियोगिता शुरू किया है। इससे युवा बजट की समझ बढ़ाकर नीति-निर्माण में भागीदार बन सकेंगे। इससे विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने बताया कि आज का युवा सिर्फ़ नौकरी और पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की दिशा और दशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाना चाहता है। इससे युवा सीधे देश के विकास में भागीदार बन सकेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को यूनियन बजट की बारिकियों से परिचित कराना है। युवा बजट को सिर्फ़ आंकड़ों का दस्तावेज़ न मानकर, अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़कर समझ सकेंगे।
माय युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर 3 फरवरी 2026 से शुरू है। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है। पहला चरण राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन क्विज़ होगा, जिसमें बजट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस चरण में भाग लेने की आख़िरी तारीख़ 17 फरवरी रखी गई है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को दूसरे चरण के लिए चुना जाएगा। दूसरा चरण 17 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा और यह निबंध लेखन पर आधारित होगा। निबंधों का मूल्यांकन 3 से 10 मार्च के बीच किया जाएगा। इसके बाद 10 मार्च को राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट जारी होगी, जो युवा इसमें विजेता बनेंगे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल बातचीत का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. गौतम कुमार ने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने और बजट- 2026 और विकसित भारत की अवधारणा से जुड़ने का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।सभी युवा बजट क्विज में भाग ले सकते है। इसमें भाग क्विज में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डॉ. भगवान मिश्रा, डॉ दिनेश यादव, शशि शेखर, कुमार आजाद, ब्रजेश कुमार, कुंदन कुमार, पवन कुमार, बीरेंद्र कुमार, सुबास यादव, अजीत अजय, सोनी प्रिया, रीमा कुमारी, विकाश कुमार, आनन्द कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार, संजय कुमार, निर्मला कुमारी, प्रीति कुमारी, सबनम कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।












