Search
Close this search box.

अभाविप मधेपुरा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप मधेपुरा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय कर्पूरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जननायक को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय और समानता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। आज युवाओं को उनके संघर्ष और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

वहीं विभाग प्रमुख ललन प्रसाद आद्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और शिक्षा तथा सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान की।

बीएनएमयू सीनेट सदस्य रंजन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक ने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश को सामाजिक न्याय की नई दिशा दी। आज उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं, जिन्हें विद्यार्थी जीवन में अपनाना आवश्यक है।

इस मौके पर राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि अभाविप सदैव राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक समरसता के विचार के साथ कार्य करती रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्श अभाविप के लिए सदैव मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव सोनू, नगर मंत्री अंकित आनंद, अभिषेक कुमार, के. के. भारती आदि उपस्थित रहे।

READ MORE

अभाविप द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह का समापन। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित। विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं : परीक्षा नियंत्रक विवेकानंद ने देखा था विकसित भारत का सपना : प्रांत उपाध्यक्ष

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अभाविप द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह का समापन। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित। विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं : परीक्षा नियंत्रक विवेकानंद ने देखा था विकसित भारत का सपना : प्रांत उपाध्यक्ष