Health। ब्यूटी टिप्स : सौंदर्यवर्धक फल खूबसूरती में लगाता चार चाँद/अलका मिश्रा ‘ब्यूटीशियन’

ब्यूटी टिप्स: सौंदर्यवर्धक फल खूबसूरती में लगाता चार चाँद/अलका मिश्रा ‘ब्यूटीशियन’

सदियों से महिलाएं सौंदर्य का उपासक रही हैं। सुंदरता के लिए बाजारों में विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं। यह सौंदर्य प्रसाधन कीमती होने के कारण इसे सभी लोग उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए चेहरे पर अदभुत निखार लाने के लिए प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग बेहतर साबित हो सकता हैं। इसको आजमाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। हम विभिन्न प्रकार के फलों का उपयोग कर चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं।पके हुए पपीते के गूदे चेहरे पर मसाज करने के आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धोकर इसके बाद मूंगफली के तेल से हल्की मसाज करना चाहिए। इससे चार से छह हफ्ते में चेहरे की झाइयां कम होने लगती हैं। पके हुए पपीते के टुकड़े को चेहरे पर मलने से चेहरे की गंदगी भी निकल जाती है।

कच्चे पपीते को पीसकर कुछ दिनों तक चेहरे पर मलने से मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है।
सुबह में कच्चे केले का रस चेहरे पर मलने से चेहरा सुंदर दिखता है।
अगर चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं और झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी से चेहरा धोना बहुत ही फायदेमंद होता है इससे चेहरे के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।
अनार के छिलकों को सुखाकर बारीक पाउडर बनाकर गुलाब जल के साथ मिलाकर उबटन की तरह लगाने से शरीर के दाग, चेहरे की झाईयां खत्म होती है
रसभरियों को छीलकर त्वचा पर रगड़ने से त्वचा पर जमी धूल साफ हो जाती है।
नाशपाती का रस चेहरे पर रगड़ने से त्वचा का रूखापन दूर होकर निखार आता है।
संतरे के रस को रूई से चेहरे पर हल्के-हल्के मलने से चेहरे की शुष्क त्वचा चिकनी व मुलायम होती हैं।
कीवी और दही के मिश्रण से चेहरे पर मसाज करने से चेहरा चमकदार बनता है।
सेब का रस मस्सों पर लगाने से इससे निजात मिलता है।
नीबूं के रस में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाकर, रात को सोने से पहले चेहरे पर मलने से कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है।
नींबू प्राकृतिक तौर पर त्वचा के लिए ब्लीच का काम करता है, त्वचा को मुलायम भी बनाता है। नींबू को कोहनी और घुटनों की सफाई में भी काम में लाया जा सकता है।
निम्बू, अंगूर, सेब और गन्ने का रस समान मात्रा में मिलाकर पूरे शरीर पर लगाकर फिर 10 मिनट बाद नहा लेना चाहिए, इस मसाज से निखार आता है। ध्यान रहे कि चेहरे पर रुई के फाहे से लगाये।
पके हुए केले में थोड़ा गुलाबजल एवं ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे पर लगाने से शुष्क त्वचा में लाभ मिलता हैं।
कच्चे दूध में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर दस से पंद्रह मिनट में धोने से दाग-धब्बे कम होते हैं।

अलका मिश्रा
‘ब्यूटीशियन’
बरारी, भागलपुर