Search
Close this search box.

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

—–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना भरने का प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है। यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि युवाओं के ऊपर ही समाज एवं राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है। ऐसे में युवाओं को देशभक्ति की भावना से जोड़ने की जरूरत है।

एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स हमेशा देशभक्ति की भावना से कार्य करते हैं। सभी कैडेट्स हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर सीनेटर डॉ. रंजन कुमार, श्यामनंद, साक्षी प्रिया, गौरव, हिमांशु, प्रीति सोनम, रितु, साक्षी, दिलीप, रूपरानी, सोनी, रवि, शिवम, नीतीश, उदय, गोपाल, प्रियांशु, सुमन, नवनीत, शिवनंदन, ताराचंद, वैज्ञानी, नाबाजीम परहर, सुधीर, कृष्णदेव, बंदना, प्रीति, त्रिलोक, रामनरेश कुमार, अभिनव रमण , राजीव, अतिकुर रहमान, राज, संजीत, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, कृष्ण देव कुमार, श्यामनंदन, मंगल राम, सुशांत, दिव्यज्योति, गगन, अभिनंदन, दीपक, विकास, शिवम राज, गुडिया, सुमित आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]