Search
Close this search box.

जन्मोत्सव समारोह 7 अगस्त, 2025 (गुरुवार) को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जन्मोत्सव समारोह 7 अगस्त, 2025 (गुरुवार) को*

————–

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की 125वीं जयंती पर 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार) को अपराह्न दो बजे से जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग भी इसमें शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे।

*लगातार हो रहे हैं आयोजन*

डॉ. शेखर ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से लगातार कीर्ति नारायण मंडल के जन्मोत्सव एवं स्मृति दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों सभी प्रमुख कार्यालयों में कीर्ति नारायण मंडल की तस्वीर लगाई गई है। सभा भवन एवं स्मार्ट क्लास रूम में भी उनकी तस्वीर लगाई जाएगी।

*सेमिनार 20 दिसंबर को*

उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव समारोह में विशेष रूप से कीर्ति नारायण मंडल के योगदान पर चर्चा को केंद्रित करने के उद्देश्य से इस दिन होने वाले ‘कोसी की सांस्कृतिक विरासत’ विषयक ‘राष्ट्रीय सेमिनार’ की तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह सेमिनार 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसमें कीर्ति नारायण मंडल सहित अन्य महापुरुषों के योगदानों की भी चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि सेमिनार के लिए लगभग पचास शोध आलेख प्राप्त हुआ है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोगों के शुभकामना संदेश भी प्राप्त हो चुके हैं। सेमिनार के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में हेतु आलेख (शोध-सारांश‌) भेजने तथा पंजीयन कराने की तिथि भी एक दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। महाविद्यालय के बीसीए विभाग में ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में