Search
Close this search box.

अभाविप का सदस्यता अभियान शुरू, पोस्टर जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप का सदस्यता अभियान शुरू, पोस्टर जारी

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का सदस्यता अभियान एक अगस्त को शुरू हो गया है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। मंगलवार की शाम ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में अभाविप, मधेपुरा द्वारा सदस्यता अभियान का पोस्टर जारी किया गया।

इस मौके पर विभाग संयोजक सौरभ यादव ने कहा इस बार 2025 में उत्तर एवं दक्षिण मधेपुरा मिला के दस हजार सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत छात्र, छात्रा एवं शिक्षक को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक सदस्यता प्रमुख रंजन यादव एवं जिला सदस्यता प्रमुख अंकित आनंद को जिम्मेदारी दी गई है।

नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि अभाविप 77 वर्षों से छात्रों के समग्र विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय है। आज यह न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। यह संगठन ज्ञान, शील एवं एकता के मंत्र को केंद्र में रखकर राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है. अभाविप द्वारा छात्रों में छुपी हुई विविध प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियां आयोजित होती है। यह संगठन 365 दिन महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक समस्याओं को उठा कर उसे समाधान तक ले जाने का काम करती है। इसका सदस्य बनना गौरव की बात है।

शिक्षक सदस्यता प्रमुख रंजन यादव ने कहा कि इस बार शिक्षक सदस्य का लक्ष्य 300 है। विद्यार्थी परिषद में शिक्षक हमेशा अभिभावक के रूप होते है। जो कि हमें मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं।

जिला सदस्यता प्रमुख अंकित आनंद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा जिला इस बार दस हजार छात्र- छात्राओं को मधेपुरा के विभिन्न महाविद्यालयों एवं प्लस टू स्कूलों में सदस्यता के माध्यम से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस वर्ष मधेपुरा में सदस्यता अभियान के बाद छात्र-छात्राओं के समस्याओं को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न माध्यमों पर उठाती है और उसका समाधान भी करती है।

उन्होंने कहा कि जब जब हम पर जिस प्रकार की भी जिम्मेदारी आई है हमने उसका सफलतापूर्वक निर्वहन किया है चाहे वह सामाजिक जिम्मेदारी हो, आपदा के समय की जिम्मेदारी हो, हर जिम्मेदारियों का हमने सफलतापूर्वक निर्वहन करने का काम किया है।

इस मौके पर राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, ऋतिक कुमार, आशीष कुमार,दिलखुश, सोनू, शिवम्, सावन,काजल, अंजली, रूपाली आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]