Search
Close this search box.

बीसीए विभाग में नामांकन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीसीए विभाग में नामांकन जारी

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा द्वारा जारी निदेश के आलोक में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में नामाकंन हेतु चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन चल रहा है।

छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा विभाग

प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। इसलिए नामांकन कार्यों के लिए रविवार को साप्ताहिक अवकाश एवं सोमवार को मुहर्रम के दिन भी विभाग खुला रहेगा और नामांकन से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।

समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित विद्यार्थी पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न पांच बजे तक विभाग में सभी अभिलेखों के साथ विभाग आकर नामांकन करा सकते हैं।कुल नामाकंन शुल्क नौ हजार रुपए है। एससी-एसटी के लिए शुल्क आठ हजार सात सौ साठ निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि नामांकन के समय मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रवेश पत्र तथा मूल/औपबंधिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र एवं की छाया प्रति जमा करना जरूरी है। इसके साथ ही सीएलसी या टीसी की मूलप्रति, अप्लाई का प्रिन्ट आउट, पेमेंट रसीद तथा दो अद्यतन रंगीन फोटो भी जमा करना आवश्यक है।

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी