Search
Close this search box.

*शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की प्रधानाचार्य से शिष्टाचार भेंट*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की प्रधानाचार्य से शिष्टाचार भेंट*

—-

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव से शिष्टाचार भेंट कीं। प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे महाविद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते रहें और यथावश्यक सुझाव भी दें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और विभिन्न अवसरों पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

*सक्रियता से कार्य करेगा संघ*

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप एवं सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षक संघ का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान कमिटी पुराने गौरव की पुनर्स्थापना हेतु सक्रियता से कार्य करेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी एवं डॉ. स्वर्ण मणि, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं डॉ. कुमार सौरभ तथा कोषाध्यक्ष दीपक कुमार राणा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मधुनंदा आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।