Search
Close this search box.

*ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बीएनएमयू की फुटबॉल टीम कोलकाता रवाना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बीएनएमयू की फुटबॉल टीम कोलकाता रवाना*

*बीएनएमयू फुटबॉल टीम के कप्तान बिहार टीम की भी कप्तानी करते हैं*

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की फुटबॉल टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पु.) प्रतियोगिता के लिए पश्चिम बंगाल की कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता के लिए रवाना हो गयी है। कुलपति प्रो.(डॉ.) विमलेन्दु शेखर झा ने विश्वविद्यालय की बस से टीम को रवाना किया और टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ विश्वविद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ. मो.अबुल फजल, विश्वविद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. जैनेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।

ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पु.) प्रतियोगिता का आयोजन कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता में 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक होना है। भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी का पहला मैच 22 नवम्बर को पश्चिम बंगाल की रविन्द्र भारती यूनिवर्सिटी से होगा।

इससे पहले फुटबॉल का प्रशिक्षण कैम्प टीपी कॉलेज में लगाया गया था। जहाँ टीम ने जमकर पसीना बहाया। टीम का मैनेजर प्रिय रंजन कुमार, कोच रामकृष्ण यादव, सहायक कोच भानु कुमार और बमबम कुमार को बनाया गया है।

कुलसचिव प्रो.(डॉ.) विपिन कुमार राय, अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिंह, टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।

टीम इस प्रकार है :-
अभिजीत हेम्ब्रम (कप्तान), अमर हेम्ब्रम (उप कप्तान), रंजीत मरांडी, लाल बाबू मरांडी, सतीश कुमार हेम्ब्रम, मोहम्मद दानीश आलम, आनंद राज, चन्द्र किशोर कुमार मुर्मू, कुंदन कुमार, शिवा बेसरा, लालजी हेम्ब्रम, सूरज कुमार मुर्मू, अंकित कुमार, मोहम्मद अरमान, मनीष कुमार, हरिश्चंद्र हांसदा, हिमराज और जीतू कुमार।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]