Search
Close this search box.

Poem। कविता/तुम ही तो हो!/ डॉ. दीपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ज़र्रे-ज़र्रे में तुम हो बसे,
धरती-आकाश,
तुम्ही तो हो।

पंछियों की चहचहाहट,
कोयल की मधुर आवाज़ से,
मिलती दिल को जो राहत,
तुम्ही तो हो।

मेरी आँखों,
मेरे दिल-ओ-दिमाग में जो बसा,
तुम्ही तो हो।

मैं जो सपना देखती हूँ,
उसकी सुंदर तस्वीर,
तुम्ही तो हो।

तुम्हे देखकर,
इन होंठो पर है जो आ जाती,
वो मधुर मुस्कान,
तुम्ही तो हो।

मेरा दोस्त, मेरा प्रिय,
कोई और नहीं,
तुम्ही तो हो।

मेरे गीतों की गुनगुनाहट,
उनकी लय और ताल,
अंदर तक जो छू जाए,
वो सुधबुधाहट,
वो बुदबुदाहट,
तुम्ही तो हो।

मेरे ज़ज़्बातों को पता,
मेरे जीवन की कथा,
वो सुंदर दास्तां,
जिसे मैं जीना चाहती हूँ,
वो कोई और नहीं,
तुम्ही तो हो!

मेरे दिल में जो मूरत है,
मैं जिसको पूजती हूँ,
वो सिर्फ और सिर्फ,
तुम्ही तो हो!

मेरी आँखों की चमक,
मेरे चेहरे की रंगत,
जिसकी संगत से आ जाती,
मेरे जीवन में रंगत,
वो कोई और नहीं,
सिर्फ और सिर्फ,
तुम ही तो हो।

मैं जिसको देख खो जाती,
जिसकी बातों में खो जाती,
वो तुम्ही तो है।

मेरे हाथों की लकीरों में न सही,
पर मेरे जीने की वज़ह,
तुम्ही तो हो।

मेरी आँखों की गहराई,
मेरी आत्मा की सच्चाई,
मेरे अन्तःस्थ में है जो बसी,
वो सूरत,
तुम्ही तो हो।

मेरी मन्ज़िल,
मेरा साहिल, मेरी पहचान,
मेरा सब कुछ,
और कोई नहीं,
तुम्ही तो हो।

डॉ. दीपा
सहायक प्रोफेसर
दिल्ली विश्वविद्यालय

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]