Search
Close this search box.

कविता/मुझे मौन बहने दो/ डॉ. दीपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुझे मौन बहने दो,
चुपचाप अवाक रहने दो,
करने दो मंथन जीवन का,
विचारों की धार में बहने दो

खुद से ही सब कुछ कहने दो,
कुछ आत्मचिंतन आज करने दो,
कुछ गूथियां सुलझाने दो,
और मुझे मौन बहने दो,

जीवन की फटी चादर को,
मुझे आज सिमने दो,
उसमें नित् नया रंग-रूप आज मुझे भरने दो।
एक नए गीत का आज सृजन करने दो ,
उसमें सुर, लय और ताल सहित नई उमंग भरने दो,
मुझे मौन बहने दो,

कल-कल करते झरने की तरह,
मुझे आज बहने दो,
मुझे मौन रहने दो,

निःशब्द व्यथा, अनकही वो बातें,
खुद से आज करने दो,
मुझे मौन रहने दो,

मेरे मन की सुंदर बगियाँ में,
आज फूल खिलने दो,
मुझे मौन रहने दो…।
मुझे मौन रहने दो

डॉ. दीपा
हिंदी विभाग
श्री अरबिंद महाविद्यालय,
दिल्ली विश्वविद्यालय।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]