Search
Close this search box.

गजल/ आप से बढ़कर मुझे कोई नहीं भाया कभी/ डॉ. मनजीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गजल

आप से बढ़कर मुझे कोई नहीं भाया कभी
हाँ मगर तारीफ में मैं कुछ न कह पाया कभी।

जिंदगी के फैसले में जिंदगी से दूर था
आपने यह बात मुझको क्यों न समझाया कभी।

सोचता हूँ छोड़कर मैं भी चला जाऊँ मगर,
मोह में पड़ता कभी या रोकती माया कभी।

दूर होकर पागलों-सा मैं भटकता फिर रहा
हाल भी मेरा नहीं वह पूछने आया कभी।

मुँह न मोड़ें इस कदर अब आप इस ‘मनजीत’ से
आपको ही गुनगुनाया मैं अगर गाया कभी।

# डॉ. मनजीत

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]