Search
Close this search box.

Bharat भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के नाम की घोषणा कर दी गयी है। 56 वर्षीय शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक बने हैं। इसके पूर्व वे वह चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे।

1.5 करोड़ संपत्ति के मालिक है भजनलाल:
चुनावी हलफनामे में के अनुसार, 56 साल के भजनलाल शर्मा स्नातकोत्तर डिग्रीधारी है. उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति की भी घोषणा की थी. जिसमें 43.6 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का है।

मुख्यमंत्री राज्य का वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी होता है। मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा नियुक्त राज्य सरकार का प्रमुख होता है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता वह राज्यपाल की इच्छा से पद पर नियुक्त होता है। लेकिन राज्यपाल उन्हें तब तक बर्खास्त नहीं कर सकते जब तक उन्हें विधान सभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त है।

मालूम हो कि अभी अशोक गहलोत अभी राजस्थान राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री है क्योंकि राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की। लेकिन कई दिनों तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई थी। मंगलवार को भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

मुख्यमंत्री का पद:
राज्यपाल राज्य सरकार का नाममात्र कार्यकारी होता है. जबकि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है वह सरकार का वास्तविक कार्यकारी होता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है.

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बारें में:
1949 से अब तक 13 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे राज्य की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री है. यहां हम मुख्यमंत्रियों के नाम और उनके कार्यकाल के बारें में जानेंगे.

राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री:
पंडित हीरालाल शास्त्री राजस्थान राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे. वह 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक पद पर रहे. हीरालाल शास्त्री का जन्म जयपुर जिले के जोबनेर में 24 नवंबर 1899 में एक किसान परिवार में हुआ था.

अशोक गहलोत:
अशोक गहलोत 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राजस्थान के सीएम रहे. उसके बाद 2018 में वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी काम किया है. वह तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में रह चुके हैं. वह 1980 में, वह पहली बार जोधपुर संसदीय सीट से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे.

कार्यकाल: 17 दिसंबर, 2018 से वर्तमान तक
पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वसुन्धरा राजे: (एकमात्र महिला मुख्यमंत्री)

वसुन्धरा राजे के नाम की चर्चा राजस्थान की राजनीति में हमेशा रहती है. वह दो बार यानी 2003 – 2008 और फिर 2013 -2018 तक राजस्थान के सीएम रही है. वह पहली बार 1985 में वह राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनीं थी. वह 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुनी गयी थी.
कार्यकाल: 13 दिसंबर, 2013 – 16 दिसंबर, 2018 पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान के सीएम की लिस्ट (1949 से 2024 तक) मुख्यमंत्री का नाम (पार्टी) अवधि
1. हीरा लाल शास्त्री (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
7 अप्रैल, 1949-5 जनवरी, 1951
2. सी एस वेंकटचारी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) :
6 जनवरी, 1951- 25 अप्रैल, 1951
3. जय नारायण व्यास (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 26 अप्रैल, 1951-03 मार्च, 1952
4. टीका राम पालीवाल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) :
3 मार्च, 1952-31 अक्टूबर, 1952
5. जय नारायण व्यास (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 1 नवंबर, 1952-12 नवंबर, 1954
6. मोहन लाल सुखाड़िया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
13 नवंबर, 1954 – 11 अप्रैल, 1957
7. मोहन लाल सुखाड़िया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
11 अप्रैल, 1957- 11 मार्च, 1962
8. मोहन लाल सुखाड़िया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 12 मार्च, 1962- 13 मार्च, 1967
राष्ट्रपति शासन 13 मार्च, 1967- 26 अप्रैल, 1967
9. मोहन लाल सुखाड़िया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 26 अप्रैल, 1967- 9 जुलाई, 1971
10. बरकतुल्लाह खान (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 9 जुलाई, 1971- 11 अगस्त, 1973
11. हरी देव जोशी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) :11 अगस्त, 1973- 29 अप्रैल, 1977
राष्ट्रपति शासन : 29 अप्रैल, 1977- 22 जून, 1977
12. भैरों सिंह शेखावत (जनता पार्टी) :22 जून, 1977- 16 फरवरी, 1980
13. जगन्नाथ पहाड़िया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 6 जून, 1980- 13 जुलाई, 1981
14. शिव चरण माथुर (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 14 जुलाई, 1981- 23 फरवरी, 1985
15. हीरा लाल देवपुरा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 23 फरवरी, 1985 – 10 मार्च, 1985
16. हरी देव जोशी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) :
10 मार्च, 1985- 20 जनवरी, 1988
17. शिव चरण माथुर (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 20 जनवरी, 1988 – 4 दिसम्बर, 1989
18. हरी देव जोशी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 4 दिसम्बर, 1989- 4 मार्च, 1990
19. भैरों सिंह शेखावत (भारतीय जनता पार्टी) : 04 मार्च, 1990- 15 दिसम्बर, 1992
राष्ट्रपति शासन : 15 दिसंबर, 1992 – 4 दिसंबर, 1993
20. भैरों सिंह शेखावत (भारतीय जनता पार्टी) : 04 दिसंबर, 1993 – 29 नवंबर, 1998
21. अशोक गहलोत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 1 दिसंबर, 1998- 8 दिसंबर, 2003
22. वसुन्धरा राजे सिन्धिया (भारतीय जनता पार्टी) : 8 दिसंबर, 2003- 11 दिसंबर, 2008
23. अशोक गहलोत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 12 दिसंबर, 2008- 13 दिसंबर, 2013
24. वसुन्धरा राजे सिन्धिया (भारतीय जनता पार्टी) : 13 दिसंबर, 2013- 12 दिसंबर, 2018
25. अशोक गहलोत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 17 दिसंबर 2018 – दिसम्बर 2023,
26. भजन लाल शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) : दिसम्बर 2023 से ….

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]