Search
Close this search box.

BNMU। दर्शनशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा में ऑनलाइन कक्षाएँ जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दर्शनशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा में ऑनलाइन कक्षाएँ जारी
——-

दर्शनशास्त्र विभाग, बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर और पी-एच. डी. कोर्स वर्क की ऑनलाइन कक्षाएँ चल रही हैं। इसके लिए बीएनएमयू (फिलाॅस्फी) नामक वाट्सप ग्रुप और  गूगल क्लास शुरू किया गया है। इसमें विभागाध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी और असिस्टेंट प्रोफेसर सह जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर विद्यार्थियों को स्टडी मटेरियल उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही फोन पर भी विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

 

डाॅ. द्विवेदी ने कहा है कि  कोराना महामारी से शिक्षा जगत को काफी नुकसान हुआ है। हम ऑनलाइन टीचिंग के माध्यम से उस नुकसान को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

डॉ. शेखर ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा संचालन को लेकर दर्शनशास्त्र के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इसमें विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग के अलावा विभिन्न काॅलेजों के शिक्षक भी सहयोग दे रहे हैं। विशेष रूप से बीपीएससी के माध्यम से चयनित होकर आए नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर इसमें अपनी महती भागीदारी निभा रहे हैं। इनमें एच.पी. एस. काॅलेज, निर्मली के डाॅ. रणधीर कुमार सिंह एवं डाॅ. पंकज कुमार और रमेश झा महिला काॅलेज, सहरसा की  डाॅ. प्रत्यक्षा राज एवं   डाॅ. पूजा कुमारी के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

 

विद्यार्थी भी धीरे-धीरे ऑनलाइन  क्लास में रुचि दिखा रहे है। सक्रिय विद्यार्थियों में श्याम प्रिया, सौरभ कुमार चौहान, शशिकान्त कुमार आदि के नाम शामिल हैं।

 

 

READ MORE

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।