Search
Close this search box.

BNMU विश्वविद्यालय का हैंडबुक होगा प्रकाशित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्वविद्यालय का हैंडबुक होगा प्रकाशित

राजभवन सचिवालय, पटना के निदेशानुसार बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस का निर्माण किया जाना है। इसी आलोक में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में भी हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस का निर्माण किया जाएगा। इस बावत वांछित सूचनाओं के संग्रह किया जाएगा।

इस आशय का निर्णय प्रति डाॅ. आभा सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में संपन्न हुई बैठक में लिया गया।

निर्णयानुसार हैंडबुक/ प्रोस्पेक्टस हिंदी या अंग्रेजी किसी एक भाषा में प्रकाशित की जाएगी। इसमें विशेष रूप से वर्ष 2018-2021 तक की सूचनाएँ संकलित की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विजन एवं मिशन को भी दर्शाया जाएगा।

मालूम हो कि हैंडबुक/प्रोस्पेक्टस के प्रकाशन से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक सूचनाएँ आसानी से प्राप्त हो सकेगी। यह नैक मूल्यांकन में भी मददगार साबित होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष, छात्र कल्याण सह विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. अशोक कुमार यादव, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. उषा सिन्हा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष लम्बोदर झा, निदेशक (शै.) डाॅ. एम. आई. रहमान, निदेशक (आईक्यूएसी) डाॅ. मोहित कुमार घोष, कुलसचिव सह सदस्य-सचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।