Search
Close this search box.

BNMU बीएनएमयू अतिथिशाला में लगेगी जननायक की प्रतिमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू अतिथिशाला में लगेगी जननायक की प्रतिमा
—-
बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अतिथिशाला में  सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगेगी। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण के आदेशानुसार कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर ने पत्र जारी कर किया है।

पत्र में मधेपुरा यूथ ऐसोसिएशन (माया) के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव के अनुरोध को स्वीकृत करते हुए विश्वविद्यालय के पुराने परिसर अवस्थित अतिथिशाला में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की सहमति प्रदान की गई है।

माया अध्यक्ष ने इसके लिए कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण, प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर एवं अन्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

माया अध्यक्ष ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में वंचित तबकों के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान में महती भूमिका निभाई है और बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय की स्थापना में भी वे प्रेरणास्रोत रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय कैंपस में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाना एक सराहनीय कदम है। इससे कोसी-सीमांचल की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी एवं विद्यार्थियों को प्रेरणा भी मिलेगी।

READ MORE

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए नदियों जोड़ना जरूरी : डा. संजीव – दैनिक जागरण के रजत जयंती भाषण प्रतियोगिता में बोले प्राचार्य – कहा, कोसी की त्रासदी झेल रहे इलाके में चेतना जरूरी – वेट लैंड को वेस्ट लैंड नहीं वंडरलैंड बनाने का हो

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए नदियों जोड़ना जरूरी : डा. संजीव – दैनिक जागरण के रजत जयंती भाषण प्रतियोगिता में बोले प्राचार्य – कहा, कोसी की त्रासदी झेल रहे इलाके में चेतना जरूरी – वेट लैंड को वेस्ट लैंड नहीं वंडरलैंड बनाने का हो