Search
Close this search box.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सिविल डिफेंस वॉरियर के रूप में पंजीकरण का प्रशिक्षण*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों को सिविल डिफेंस वॉरियर के रूप में पंजीकरण का प्रशिक्षण दिया गया।
*देशभर में चल रहा है अभियान*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए माय भारत, मधेपुरा की उपनिदेशक हुस्न जहां ने कहा कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का माय भारत पोर्टल पर सिविल डिफेंस वॉरियर्स के रूप में पंजीकरण किया जा रहा है।

*पंजीकृत स्वयंसेवकों का होगा प्रशिक्षण*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि देश की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों का सिविल डिफेंस वॉरियर के रूप में पंजीकृत कराना अनिवार्य है। पंजीकृत स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, जन-सहायता आदि विषयों में दक्ष किया जाएगा।

*राष्ट्रहित का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य*

एनएसएस समान डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि युवाओं को सिविल डिफेंस वॉरियर के रूप में प्रशिक्षण देना राष्ट्रहित का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। कुलपति प्रो. बी. एस. झा इससे संबंधित कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निदेश दिया है। उनके निदेशानुसार सभी प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर इसके प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया गया है।‌

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, डॉ. शहरयार अहमद, के. के. भारती , आशीष कुमार, कुंदन कुमार सिंह एवं नीतीश कुमार, कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, राजदीप, अशोक मुखिया सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इनमें अभिषेक कुमार, आयुष राज, ऋतिक कुमार, सुमित कुमार, नीतीश कुमार, अमित, चंदन, आदित्य, प्रतीक, प्रिंस कुमार, राहुल, सत्यम, बाबू साहब, अभिषेक, दीपक , राजेश , रवि प्रकाश, आदित्य , प्रतीक , राहुल,आयुष , राजू, आशीष मुस्कान, स्वाती, सुप्रिया , काजल, आस्था, सौम्या, रुचि आदि उपस्थित थे। इनमें से कुछ छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान ही अपना पंजीकरण भी कराया।‌

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।