Search
Close this search box.

स्थापना दिवस समारोह 9 जुलाई, 2024 को।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्थापना दिवस समारोह 9 जुलाई, 2024 को 

—-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 76 वाँ स्थापना दिवस समारोह एवं नूतन-पुरातन कार्यकर्त्ता सम्मेलन आगामी 09 जुलाई 2024 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के सभागार में आयोजित होगा। इस आशय का निर्णय मंगलवार को नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि परिषद् की स्थापना 9 जुलाई, 1949 को हुई थी। इसका 76 वर्षों की गौरवशाली इतिहास है और आज यह न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। इससे जुड़े कार्यकर्ता ज्ञान, शील एवं एकता के मंत्र को केंद्र में रखकर कार्य करते हैं।

उन्होंने परिषद् से जुड़े सभी नए-पुराने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस समारोह में सक्रिय भागीदारी की अपील की है और परिषद् के उत्तरोत्तर विकास में सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्ति की है।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सीनेटर रंजन यादव ने बताया कि परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। यह संगठन अपने स्थापना काल से छात्र हित एवं राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाता रहा है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आमोद आनंद ने बताया कि बिहार और विशेषकर मधेपुरा में भी विद्यार्थी परिषद् काफी सक्रिय है। यहां आंदोलनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यक्रमों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला प्रमुख दिलीप कुमार दिल, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, विभाग संयोजक सौरभ यादव, नगर मंत्री अंकित आनंद, सहमंत्री रविरंजन, सहमंत्री सोनू प्रसाद सुमन, कार्यालय सहमंत्री ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]