Search
Close this search box.

शोकसभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शोकसभा का आयोजन*

दर्शन परिषद्, बिहार के तत्वावधान में गत दिनों दिवंगत हुए दो सक्रिय युवा सदस्यों डॉ. पंकज कुमार (अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज- मधेपुरा) एवं डॉ. मनीष कुमार चौधरी (गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर, टी. पी. एस. कॉलेज, पटना) के सम्मान में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने कहा कि यह जीवन एक रंगमंच की तरह है। यहां लोग आते हैं और अपनी भूमिका निभाकर चले जाते हैं।

उपाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि युवा ही हमारे भविष्य हैं। उनको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

महासचिव प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि दोनों युवा सदस्यों से परिषद को काफी उम्मीदें थीं। दोनों के आकस्मिक निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह, प्रो. नागेन्द्र मिश्र, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. विश्वामित्र पांडेय, डॉ. ईश्वरचंद, डॉ. प्रभाष कुमार, डॉ. सुधा जैन, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. कीर्ति चौधरी, डॉ. राणा रणविजय सिंह आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE