Search
Close this search box.

विषयः- सहायक प्राध्यापक बहाली की नई नियमावली में संशोधन एवं अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विषयः- सहायक प्राध्यापक बहाली की नई नियमावली में संशोधन एवं अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में।

प्रसंगः- श्री कुमुद पटेल, संयोजक, All India Ph.D Holders & Research Scholars Association of Bihar से प्राप्त आवेदन ।

सादर अंकित करना है कि बिहार राज्य के हजारों सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थी नई बहाली नियमावली में निहित अनेक विसंगतियों से अत्यंत चिंतित व असंतुष्ट हैं। उनके द्वारा अपने न्यायोचित मांगों तथा समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व में अनेकों बार संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन, शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से ध्यान आकर्षित कराया गया तथा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भी सौंपा गया है, परंतु अब तक इस दिशा में कोई सार्थक एवं सकारात्मक पहल नहीं की गई है। वर्तमान में भी इससे संबंधित कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग, पटना में आमरण अनशन पर विगत 10 दिनों से हैं।

सादर अनुरोध है कि उनकी प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहेंगे, जो कि निम्न हैं :-

1. सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018, Table 3A को लागू किया जाए।

2. सहायक प्राध्यापक हेतु अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष किया जाए।

3. बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बहाली को स्थाई और नियमित किया जाए।

4. सहायक प्राध्यापक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू किया जाए।

5. बिहार के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा 65 वर्ष तक निर्धारित की जाय।

उपरोक्त बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बिहार के हजारों अभ्यर्थियों के हितों तथा उच्च शिक्षा व्यवस्था एवं शोध परम्परा के दृष्टिगत उनकी मांगों पर यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करेंगे।

जीवन कुमार, माननीय सदस्य,

बिहार विधान परिषद् गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-2

माननीय अध्यक्ष, कार्यान्वयन समिति, बिहार विधान परिषद्

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पुराने अंगीभूत महाविद्यालयों / विभागों से प्रतिनियोजित किए गए सभी शिक्षकों (प्रभारी प्रधानाचार्यों के अतिरिक्त) को अपने-अपने पूर्व प्रतिनियोजित / पदस्थापित महाविद्यालयों / विभागों में योगदान के निमित तत्काल प्रभाव से स्वतः विरमित

लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत लिटरेरी चैप्टर द्वारा अंगिका एवं हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अमरेंद्र की पुस्तक “सवालों के घेरे में डॉ अमरेंद्र: साक्षात्कार समग्र” का भागलपुर में लोकार्पण सह विचार गोष्ठी