Search
Close this search box.

विकसित भारत क्विज में सामूहिक भागीदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विकसित भारत क्विज में सामूहिक भागीदारी*

राष्ट्रीय सेवा योजना, बीएनएमयू, मधेपुरा के सौजन्य से बुधवार को विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग में माय भारत पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बी. एस. ने कहा कि कि विकासित भारत क्विज प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता है। यह एक सितंबर, 2025 से शुरू हुई है और 15 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसमें सभी महाविद्यालयों से सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।

उन्होंने बताया कि क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व और अपनी प्रतिभा का मंच देना है। इसलिए सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों को अपने-अपने विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि क्विज सभी में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके जगह-जगह पोस्टर-बैनर चिपकाया जा रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, सम्मानित अतिथि परिसंपदा प्रभारी शंभू नारायण यादव, एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज मंसूरी, डॉ. सी. डी. यादव, डॉ. राबिन्स कुमार, डॉ. राम सिंह आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]