Search
Close this search box.

भूपेन्द्र नारायण मंडल स्मृति दिवस समारोह 29 मई, 2025 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेन्द्र नारायण मंडल स्मृति दिवस समारोह 29 मई, 2025 को

सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद भूपेन्द्र नारायण मंडल की 51 वीं पुण्यतिथि पर 2025 (गुरुवार) को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रशासनिक परिसर स्थित भूपेन्द्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में भारतीय समाजवादी आंदोलन और भूपेन्द्र नारायण मंडल विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मुख्य वक्ता होंगे। इनके अलावा विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।

*समिति का गठन*
स्मृति दिवस समारोह के सफल संचालन हेतु कुलपति प्रो. बी. एस. झा के संरक्षण में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें सभी पदाधिकारियों, सभी संकायाध्यक्षों एवं सभी विभागाध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है। कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ. सुधांशु शेखर तथा परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।