नयागांव (खगड़िया) में मनाई गई राष्ट्रकवि डॉ. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 112वीं जयंती
खगड़िया : राष्ट्रकवि डा. रामधारी सिंह दिनकर जी की 112वीं जयंती जिले के परबत्ता प्रखंड अंर्तगत मध्य विद्यालय नयागांव में बुधवार को दिनकर स्मारक समिति द्वारा मनाई गई। उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने दिनकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य सह दिनकर स्मारक समिति के संयोजक शैलेन्द्र कुमार ‘शैलेश’ ने की। इस समारोह के दौरान डा. दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने प्रकाश डाला। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर जी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बेगूसराय जिले के सिमरिया ग्राम में हुआ था। वे युग चेतना के प्रखर कवि थे, उन्होंने अपनी कविताओं को लोक-संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़कर समाज को एक नूतन दिशा दी थी।
वयोवृद्ध समाजसेवी अर्जुन शर्मा ने कहा कि दिनकर जी एक प्रगतिवादी और सच्चे मानववादी कवि थे। इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए सिराजपुर गांव के राजकिशोर बाबू ने दिनकर जी की रचनाओं पर प्रकाश डाला और कविता पाठ किया।
मिथिलेश कुमार ने कहा की बदलते दौर में राष्ट्रकवि दिनकर जैसे व्यक्ति व साहित्यकार की आवश्यकता है, जो अपनी कविता और साहित्य से युवाओं में राष्ट्र भावना का विकास कर सके।
विद्यालय प्रधान जयप्रकाश रजक, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका आनंदकला देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विद्यानंद मिश्र, मीणा कुमारी, आदि ने भी दिनकर की रचनाओं की विशेषता बताते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इन लोगों ने दिनकर को मानव शक्ति को नई ऊर्जा, नवीन स्फूर्ति प्रदान करने वाला कवि बताया। विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।
मौके पर प्रबुद्ध साहित्यप्रेमियों में ब्रजेन्द्र सिंह, सुशील सिंह, पिंकू कुमारी, निरंजन सिंह, मुन्ना सर, विमल कुमार मिश्र, हरेकृष्ण कुमार, विमलेंदु शेखर, लालरतन, रोहित सिंह राणा, धीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ज्योतिंद्र, राहुल राज, सुनील शर्मा, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।
https://youtu.be/lMwDEQl2IuQ
मालूम हो कि राष्ट्र कवि दिनकर जी की भव्य आदमकद संगमरमरी प्रतिमा का अनावरण नयागांव के मध्य विद्यालय परिसर में 23 सितंबर 2018 को हुआ था। इस प्रतिमा का अनावरण परबत्ता के विधायक आरएन सिंह, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार, तत्कालीन जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद, उप विकास आयुक्त राम निरंजन सिंह द्वारा किया गया था।
मारूति नंदन मिश्र, नयागांव, परबत्ता, खगड़िया