Search
Close this search box.

जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर, 2025 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर, 2025 को*

बीएनएमयू के सभी महाविद्यालयों में 15 नवंबर,2025 को (शनिवार) को भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मोत्सव पर जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को अनिवार्य रूप से याद किया जाए। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित संवाद एवं परिचर्चा आयोजित की जाए। कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन, जियो टैग फोटो तथा पेपर कटिंग माय भारत पोर्टल पर अपलोड कराया जाए और उसे एनएसएस कार्यालय के ई मेल पर भी उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है।

डॉ. शेखर ने बताया कि भारत के समृद्ध इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक वीर योद्धा एवं समाज-सुधारक के रूप में अंकित है। उन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति तथा भारत माता की मुक्ति के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना और भारत के विकास में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है। यह जनजातीय समुदायों के योगदान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने और उन्हें हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।