Search
Close this search box.

कविता/वतन से है जो मोहब्बत/डॉ. दीपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वतन से है जो मोहब्बत,
वो किसी और से न हो पाएगी,
वही दिल, वही जान,
वही सुकून मेरा।

वतन की राह पर,
मर-मिटने का अपना है मज़ा,
अपनी अमानत पर,
मर-मिटने का अपना है मज़ा।

आखिरी सांस तक
मेरी है उसके ही लिए,
मैं जो ज़िंदा हूँ,
तो ये जिंदगी है,
बस उसके ही लिए।

मेरे चेहरे की रौनक़ का,
जब भी ज़िक्र आएगा,
मुझसे पहले तेरा ही,
ज़िक्र आएगा, ए मेरे वतन!

वतन से है जो मोहब्बत
वो किसी और से न हो पाएगी…

जय हिंद, जय भारत!

डॉ. दीपा
सहायक प्राध्यापिका
दिल्ली विश्वविद्यालय

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]