Search
Close this search box.

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण*

बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रशासनिक परिसर में भूपेन्द्र नारायण मंडल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से चंदन, आंवला एवं अर्जुन आदि औषधीय पौधे लगाए गए।

मौके पर कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ को माँ के समान माना जाता है। जैसे माँ हमारा पोषण करती हैं, वैसे ही पौधे भी हमें पोषण प्रदान करते हैं। हमारी भी यह जिम्मेदारी है कि हम पेड़-पौधों की उसी तरह सेवा करें, जैसे हम अपनी माता-पिता की करते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी जरूरी है। पौधों की जड़ों में नियमित रूप से खाद-पानी आदि दिया जाना चाहिए और उसकी सुरक्षा के लिए भी बेहतर प्रबंध होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव प्रो. विपिन कुमार राय, समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।