Search
Close this search box.

एक आंदोलन है आरआरसी : कुलपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*आरआरसी को किया जाएगा सक्रिय*

*एक आंदोलन है आरआरसी : कुलपति*

रेड रिबन क्लब (आरआरसी) एक संगठन या कार्यक्रम मात्र नहीं, बल्कि एक आंदोलन भी है।इसमें रेड अर्थात् लाल एक साथ युद्ध एवं प्रेम दोनों का प्रतीक है।इस तरह यह एड्स के खिलाफ युद्ध और एड्स पीडितों के लिए प्रेम का संदेश देता है।

यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने कही। वे मंगलवार को विश्वविद्यालय में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा लगाए गए प्रचार बैनर का अवलोकन कर रहे थे।

कुलपति ने कहा कि आरआरसी का गठन एड्स एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए किया गया है। बिहार के विभिन्न संस्थानों में 420 रेड रिबन क्लब सक्रिय हैं।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब गठित है। आने वाले दिनों में इसकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके माध्यम से एड्स जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर वित्तीय परामर्शी चतुर किश्कू, कुलसचिव प्रो. विपिन कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति में डॉ. प्रीति शेखर जी एवं श्री सुजीत पासवान जी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पूर्व कार्यकर्ताओं को स्थान देने के लिए माननीय अध्यक्ष श्री संजय सारागवी जी को बहुत-बहुत साधुवाद।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति में डॉ. प्रीति शेखर जी एवं श्री सुजीत पासवान जी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पूर्व कार्यकर्ताओं को स्थान देने के लिए माननीय अध्यक्ष श्री संजय सारागवी जी को बहुत-बहुत साधुवाद।