Search
Close this search box.

*ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बीएनएमयू की हॉकी टीम उड़ीसा रवाना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए बीएनएमयू की हॉकी टीम उड़ीसा रवाना*

 

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की हॉकी टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी (पु.) प्रतियोगिता के लिए उड़ीसा के सम्बलपुर यूनिवर्सिटी रवाना हो गयी है। जहाँ 19 नवम्बर से 24 नवम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन होना है। भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी का पहला मैच 19 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की सीसीवीटी यूनिवर्सिटी, भिलाई से होगा।

 

इससे पहले हॉकी का प्रशिक्षण कैम्प सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा में लगाया गया था। जहाँ टीम को कोच सुनील झा ने हॉकी के तमाम दाँव पेंच सिखाए। ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए टीम का मैनेजर डॉ. रामनरेश पासवान और कोच ब्रजेश कुमार को बनाया गया है।

 

कुलपति प्रो.(डॉ.) विमलेन्दु शेखर झा ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। उम्मीद है हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके लौटेंगे।

 

कुलसचिव प्रो.(डॉ.) विपिन कुमार राय, अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक डॉ. मो. अबुल फज़ल और संयुक्त सचिव डॉ. जैनेन्द्र कुमार, सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिंह, हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।

टीम में चयनित खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है-

राजू कुमार (कप्तान), मोहम्मद मुस्तकीम (उपकप्तान), अंकित कुमार, राजेश कुमार, अंशु कुमार पोद्दार(गोल कीपर) कर्ण सिंह (गोल कीपर), शिवम कुमार शर्मा, मनोरंजन कुमार, अमर कुमार, जूनियर उरांव, साइंटिस उरांव, आनंद प्रकाश, सोनू कुमार, रोहन कुमार, रूपेश कुमार और गौरव कुमार

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।