Search
Close this search box.

अत्यधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*अत्यधिक भागीदारी सुनिश्चित करें*

माय भारत पोर्टल एवं माय गवर्मेंट पोर्टल पर ऑनलाइन आयोजित विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता एक सितंबर, 2025 से शुरू हुई है और 15 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसमें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह बात प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे सोमवार को विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार को एक लाख भागीदारी का लक्ष्य दिया गया है। इसमें मधेपुरा की अधिकाधिक भागीदारी अपेक्षित है।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व और अपनी प्रतिभा का मंच देना है। इसलिए सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार-प्रसार करें और अपने-अपने विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि क्विज सभी में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके जगह-जगह पोस्टर-बैनर चिपकाया जा रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष के. के. भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर नीतीश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश प्रसाद यादव, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन