Search
Close this search box.

अब बिहार के अधिक प्रोफेसर होंगे कुलपति एवं प्रतिकुलपति पद के दावेदार, नियमों में हुआ बदलाव।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अब बिहार के अधिक प्रोफेसर होंगे कुलपति एवं प्रतिकुलपति पद के दावेदार, नियमों में हुआ बदलाव।

कुलपति एवं प्रतिकुलपति नियुक्ति के विज्ञापन में जारी संशोधन (Corrigendum) के अनुसार अब प्रोफेसर के 10 वर्षों के अनुभव की गणना प्रोफेसर बनने की अधिसूचना (Notification) की तिथि से नहीं, बल्कि प्रोफेसर पद पर पदोन्नति/नियुक्ति की प्रभावी तिथि से की जाएगी, जैसा कि UGC Regulations, 2018 में प्रावधान है।

यदि यह संशोधन नहीं किया जाता, तो केवल अधिसूचना की तिथि को आधार मानने के कारण बिहार के अनेक योग्य प्रोफेसर कुलपति बनने की पात्रता से वंचित रह जाते। इस विसंगति को दूर किए जाने से अब बिहार के विश्वविद्यालयों के अधिक अनुभवी शिक्षक भी कुलपति पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस बदलाव से बिहार के विश्वविद्यालयों को अपने ही राज्य के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व का अधिक अवसर मिलेगा और कुलपति नियुक्ति के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

साथ ही, कुलपति एवं प्रतिकुलपति पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक कर दी गई है।

#Hashtags
#Bihar #HigherEducation #BiharUniversities #ViceChancellor #VCAppointment #UGC #BNMU #LNMU #BRABU #JPU #AKU #TMBU #MagadhUniversity #EducationReforms #UniversityGovernance
Jainendra Kumar 🖋️🖊️

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।