Search
Close this search box.

TMBU तिलकामांझी भगालपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने 11 फरवरी 2024, दिन : रविवार को शहीद तिलकामांझी जी की जयंती पर सीनेट हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तिलकामांझी भगालपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने 11 फरवरी 2024, दिन : रविवार को शहीद तिलकामांझी जी की जयंती पर सीनेट हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

माननीय कुलपति महोदय ने कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर स्थित तिलकामांझी जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विश्वविद्यालय स्टेडियम का नाम बदलकर शहीद तिलकामांझी स्टेडियम किए जाने का प्रस्ताव दिया।

इसके साथ माननीय कुलपति ने तिलकामांझी जी के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें भारत रत्न दिलाने को लेकर पहल करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, हेड, प्राचार्य, एनएसएस ईकाई से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।