Tag: हिंदीसेवी।

BNMU विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए 20 हिंदीसेवी।
BIHAR

BNMU विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए 20 हिंदीसेवी।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए 20 हिंदीसेवी ----- पटना, 10 जनवरी। इस समय संसार में सबसे तीव्र गति से विस्तृत हो रही भाषा का नाम 'हिन्दी' है। आधुनिक हिन्दी जो संसार की सबसे नवीनतम भाषा है, आज संख्या की दृष्टि से विश्व की दूसरी भाषा बन चुकी है। विश्व के १५० से अधिक देशों के २०० से अधिक विश्वविद्यालयों में इसकी पढ़ाई हो रही है। सबा अरब से अधिक लोग हिन्दी पढ़, बोल और लिख सकते हैं। यदि यह चीन की 'मंदारिन' की भाँति, भारत की 'राष्ट्रभाषा' बना दी गयी होती तो आज, संख्या की दृष्टि से बोली जानेवाली यह विश्व की सबसे बड़ी भाषा होती। यह बातें बुधवार को, विश्व हिन्दी दिवस पर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। डा सुलभ ने कहा कि हिन्दी एक विशुद्ध वैज्ञानिक और सरस भाषा है। यह अपनी वैज्ञानिकता, माधुर्य और बाज़ार की म...