Search
Close this search box.

SR Bhatt ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा* (*19 मई, 2024, रविवार, अपराह्न-07:00 बजे से*)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा*

(*19 मई, 2024, रविवार, अपराह्न-07:00 बजे से*)

—————-

सुप्रसिद्ध दार्शनिक एवं संस्कृतिविद् प्रोफेसर सिद्धेश्वर रामेश्वर भट्ट (एस. आर. भट्ट) का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।वे दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष तथा यूजीसी विशेष सहायता कार्यक्रम के समन्वयक और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (आईसीपीआर), नई दिल्ली के अध्यक्ष रहे थे। वे एशियन फिलॉस्फी कांग्रेस एवं इंडियन फिलॉस्फिकल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के सामान्य अध्यक्ष भी रहे थे। उनका दर्शन परिषद्, बिहार से भी गहरा लगाव था।

प्रो. भट्ट के सम्मान में ‘परिषद्’ द्वारा 19 मई, 2024 (रविवार) को अपराह्न 07 : 00 बजे से ‘परिषद्’ की अध्यक्षा प्रो. पूनम सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ. श्यामल किशोर करेंगे और तकनीकी पक्ष संयुक्त सचिव डॉ. सुधांशु शेखर संभालेंगे।

उक्त अवसर पर आप सबों की उपस्थिति सादर प्रार्थित है।

नोट : लिंक- https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb

कार्यक्रम का यू-ट्यूब चैनल YouTube.com/bnmusamvad पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

*अध्यक्ष के आदेशानुसार*

डॉ. श्यामल किशोर, महासचिव

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक