Tag: विशेषांक

Madhepura भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त।
BIHAR

Madhepura भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त।

*भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त*  *वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश,शिक्षा मंत्री सहित आधे दर्जन विश्वविद्यालय की प्रतिनिधित्व रचना उपलब्ध* एक फरवरी को सिंहेश्वर प्रखंड के कतराहा,बैरबना में आयोजित प्रखर समाजवादी भूपेंद्र नारायण मंडल जयंती समारोह के अवसर पर भूपेंद्र विशेषांक युवा सृजन पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी जोर शोर से शुरू है।युवा सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बताया कि पत्रिका के लिए 18 दिसंबर से पत्राचार कर भूपेंद्र बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ी रचना दस जनवरी तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था।जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि निर्धारित समय सीमा में ही उम्मीद से ज्यादा रचना प्राप्त हुई दो दर्जन से अधिक प्राप्त रचना में जहां बीस से ज्यादा आलेख है वहीं आधे दर्जन भर कविता भी हैं। *वरीय पत्रकार उर्मिलेश, शिक्...
Philosophy मधुमती का यशदेव शल्य विशेषांक
SRIJAN.AALEKH

Philosophy मधुमती का यशदेव शल्य विशेषांक

मधुमती के विशेष स्मरण अंकों की शृंखला में एक और उल्लेखनीय अध्याय जुड़ने जा रहा है। मधुमती का जून-2021 अंक अप्रतिम दार्शनिक यशदेव शल्य पर एकाग्र है।राजस्थान से दर्शन की एक त्रयी बनती है जिसमें यशदेव शल्य, मुकुंद लाठ और प्रोफेसर दयाकृष्ण की गिनती होती है। अगर इसे चतुष्टयी के रूप में देखना हो, तो यह मध्यप्रदेश के पदमश्री रमेशचंद्र शाह से पूरी होती है। संयोग से मधुमती ने इस त्रयी में से अपने प्रदेश के दो शिखर व्यक्तित्वों क्रमशः मुकुंद लाठ और यशदेव शल्य पर अपने अंक एकाग्र करने का गौरव हासिल किया है। यशदेव शल्य हिंदी भाषा एवं संस्कृति का स्वाभिमान हैं।उन्होंने हिंदी में मौलिक चिंतन और विचार की नींव भराई का काम किया है। इस अंक के उन पर केंद्रित बारह आलेखों से उनके चिंतन की विविध छटाएँ खिल और खुल उठेंगी। अंक की सबसे मूल्यवान सामग्री शल्यजी के कला का सत्य विषयक व्याख्यान का प्रथम बार प्...