Search
Close this search box.

RRC कोसी प्रमंडल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में के. पी. काॅलेज को द्वितीय स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कोसी प्रमंडल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में के. पी. काॅलेज को द्वितीय स्थान*

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा रेड रिबन क्विज-2021 के अंतर्गत कोशी प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता गुरूवार को पू. 11 बजे से अ. एक बजे तक संपन्न हुई।

जिला नोडल पदाधिकारी सह विश्वविद्यालय जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले से दो टीमों ने भाग लिया था।

इसमें के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज (आदिल एवं सुरज) की टीम ने द्वितीय और बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा (पूजा कुमारी एवं हीना कुमारी) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

दोनों टीमों की सफलता में प्रधानाचार्य द्वय डाॅ. राजीव रंजन एवं डाॅ. पी. एन. पीयूष और कार्यक्रम पदाधिकारी द्वय डाॅ. अमरेंद्र कुमार एवं डाॅ. नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सहरसा के मंडन भारती कृषि महाविद्यालय (राघव एवं विनय प्रकाश) को प्रथम और सुपौल के डिग्री काॅलेज (रेहान फजल एवं आर्यन राज) की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रमंडल स्तर पर प्रथम आने वाली टीम 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले दल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।