Search
Close this search box.

NSS शिविर का पांचवां दिन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शिविर का पांचवां दिन*

कुदरत ने स्त्रियों को विशिष्ट गुण प्रदान किया है, जो उसे पुरुषों से अलग बनाती है। वह अपने गर्भ में नौ माह तक शिशू को धारण करती हैं।

यह बात स्त्री रोग विशेषज्ञ मनीषा भारती ने कही। वे ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय की एनएसएस प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन सोमवार को स्त्री-स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्त्रियों को अपने खान-पान एवं जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अन्यथा स्त्री का सारा सौन्दर्य होने लगता है और गर्भधारण क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि स्त्री के शरीर में कुदरती रचना का एक अद्भुत नमूना है। इससे हर महीने 28 दिन के बाद योनि मार्ग से रक्तस्राव होता है। यह रक्तस्राव साधारणतः हर महीने 4-5 दिन तक रहता है। यदि यह स्राव बढ़कर 7-8 दिन चले या घटकर केवल 1 या 2 दिन ही रहे, तो यह मासिक चक्र की गड़बड़ी कहलाती है।

उन्होंने बताया कि स्त्री के मासिक चक्र और गर्भधारण क्षमता में सीधा तालमेल व सम्बन्ध होता है। समझदार स्त्रियों को चाहिए कि वे अपनी मासिक की गड़बड़ी एवं मासिक के समय होने वाले अन्य शारीरिक कष्टों एवं शिकायतों का बिना किसी शर्म-संकोच के जल्दी ही सही-सटीक व उचित इलाज करा लें।

उन्होंने स्त्रियों की अन्य समस्याओं और खासकर बांझपन आदि के कारण एवं निवारण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से सलाह दिया कि वे अपने शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें, वजन पर नियंत्रण रखें और मानसिक तनाव से बचें।

इस अवसर पर फिजिशियन डा. गंगेश कमार गुंजन ने कहा कि आमतौर पर भारतीय महिलाएं अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान नहीं देती हैं। इसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुझना पड़ता है। अतः हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम अपने घर की महिलाओं के खान-पान का विशेष ख्याल रखें। महिलाओं को पर्याप्त आराम का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।

कार्यक्रम में की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले छह वर्षों में महाविद्यालय में छात्रोपयोगी गतिविधियां बढ़ी हैं। विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

अतिथियों का स्वागत करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि युवाओं को पठन-पाठन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़न चाहिए।

संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि सेवा में ही सच्ची शक्ति होती है। हम सबों को सेवा भावना से काम लेना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में एनएसएस एवं एनसीसी की महती भूमिका है। इससे जुड़ने से विद्यार्थियों को की तरह का लाभ होता है।

इस अवसर पर छात्राओं के साथ अलग से प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें कई छात्राओं ने प्रश्न पुछे। दोनों अतिथियों का अंगवस्त्रम् से सम्मान भी किया गया।
*बुधवार को होगा शिविर का समापन*
प्रधानाचार्य डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि शिविरार्थियों को वार्ड नंबर -4 के लोगों के बीच सर्वेक्षण करना है। कम-से-कम पांच फार्म भरकर जमा करने के बाद प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बुधवार को शिविर का समापन होगा।

*शिविर में शामिल हैं पचास स्वंयसेवक*
आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि शिविर में पचास चुने हुए स्वयंसेवक- स्वयं-सेविकाएँ भाग ले रहे हैं।

इनमें लवली कुमारी, लवली कुमारी, खुशबू कुमारी, निभा कुमारी, निधि कुमारी, अनुपम कुमारी, श्वेता कुमारी, संजना कुमारी, नैना कुमारी, रविका काजमी, रोशनी खातून, निभा कुमारी, कृष्णा कुमारी, आरती कुमारी आदि शामिल हैं।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।