Search
Close this search box.

NSS बीपी मंडल प्रतिमा स्थल की सफाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीपी मंडल प्रतिमा स्थल की सफाई

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में प्रतिमा स्थल सफाई अभियान के दूसरे दिन शनिवार को बीपी मंडल के प्रतिमा स्थल की सफाई की गई।

कार्यक्रम पदाधिकारी सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह अभियान एक प्रतिकात्मक अभियान है।
इसके प्रथम दो दिन दो ऐसे नेता के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई, जिनसे देश-दुनिया में मधेपुरा की एक अलग पहचान है। आगे सुभाषचंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर आदि के प्रतिमा स्थल की भी साफ-सफाई की जाएगी।

*प्रतिमा स्थल के समुचित सौंदर्यीकरण की जरूरत*


मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि मधेपुरा शहर के लिए यह गौरव की बात है कि यह बीएन मंडल एवं बीपी मंडल सरीखे राष्ट्रीय स्तर नेताओं की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है।
हमें अपनी विरासत को सहेजने एवं संभालने की जरूरत है।

कार्यक्रम में शोधार्थी द्वय सौरभ कुमार चौहान एवं अमर कुमार आदि ने सहयोग किया।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।