Search
Close this search box.

NCC नामांकन परीक्षा संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नामांकन परीक्षा संपन्न

टीपी कॉलेज में एनसीसी में नामांकन के लिए लिखित परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। शारीरिक जांच परीक्षा 17 सितंबर को प्रातः आठ बजे से होगी।

प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल देवाशीष सिंह के आदेश एनसीसी में केवल संबधित महाविधालय के छात्र- छात्राओं का ही नामांकन होगा। दूसरे किसी भी महाविद्यालय के छात्रों का नामांकन नही लिया जाना है।

एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गुड्डू कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा एवं शारीरिक जांच परीक्षा 50-50 अंक की होगी। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ 10 अंक, सीट अप 10 अंक, पुश अप 10, मेडिकल तथा हाइट के लिए 10 अंक तथा एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए 10 अंक निर्धारित था।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें मधेपुरा कालेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स कै. गौतम कुमार एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने सहयोग किया। इसके साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में सीनियर कैडेट्स सार्जेंट कुंदन कुमार एवं सत्यम कुमार सहयोग किया।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।