Search
Close this search box.

NMM बौद्ध धर्म को जानने-समझने में है पालि लिपि का महत्व : डॉ. ललन प्रसाद अद्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बौद्ध धर्म को जानने-समझने में है पालि लिपि का है महत्व : डॉ. ललन प्रसाद अद्री*

पालि एक प्रमुख लिपि है। पालि का सामान्य अर्थ नीचे लटकने वाले कोमल मांस-खंड, जिसमें छेद करके बालियां आदि पहनी जाती हैं अथवा किसी चीज का किनारा या कोना है। कुछ विद्वानों के अनुसार पालि पालन शब्द से बना है, जिसका अर्थ है- पाल- पोसकर बड़ा करना अथवा नियम के अनुसार अवलंबन या प्रयोग करना। पालि को ‘पाटलि’ का संक्षिप्त रूप है।

यह बात पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में प्राचीन इतिहास के प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने कही। वे तीस दिवसीय उच्चस्तरीय राष्ट्रीय कार्यशाला में व्याख्यान दे रहे थे। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन योजना के तहत यह कार्यशाला केंद्रीय पुस्तकालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित हो रही है।

*ब्राह्मी परिवार की लिपि है थी पालि*
उन्होंने बताया कि पालि ब्राह्मी परिवार की एक प्रमुख लिपि है और इसमें मुख्यत: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है। पालि के ज्ञान के बगैर बौद्ध धर्म का ज्ञान अधूरा है।

*पालि की प्रमुख पांडुलिपि है त्रिपिटक*
उन्होंने बताया कि पालि की प्रमुख पांडुलिपियों में बौद्ध त्रिपिटक सहित कई महत्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं। सर्वप्रथम बुद्धघोष द्वारा पांचवीं सदी में रचित ग्रंथ में पालि शब्द का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने बताया कि पालि बिहार से पश्चिम में हरियाणा-राजस्थान तक, उत्तर में नेपाल-उत्तरप्रदेश तक और दक्षिण में मध्यप्रदेश तक बोली जाती थी। भगवान बुद्ध भी अधिकांशतः इन्हीं प्रदेशों में विचरण करते हुए लोगों को धम्म का उपदेश देते रहे। पालि पर कोसल, मगध, काशी, पांचाल, करू, वत्स, सुरसेन, शाक्य, कोलिय, मल्ल, वज्जी, विदेह, अंग आदि जनपदों एवं गणों की प्रादेशिक बोलियों का प्रभाव था।

*चित्रात्मक रूप में अभिव्यक्ति करना मुश्किल*

दूसरे विशेषज्ञ वक्ता आर. एम. कालेज, सहरसा में मैथिली विभागाध्यक्ष सह सीनेटर डॉ. डी. एन. साह ने कहा कि लिपि का प्राचीनतम रूप चित्रात्मक है। प्राचीन काल में मनुष्य जिस वस्तु को लिपिबद्ध करना चाहता था, उसका चित्र बना देता था, लेकिन इसमें बहुत कठिनाई होती थीं। खासकर प्रेम, दया करुणा आदि भावों को चित्रात्मक रूप में अभिव्यक्ति करना मुश्किल होता था।

उन्होंने बताया कि चित्रात्मक लिपियों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए ध्वनि लिपि का विकास हुआ। प्रत्येक ध्वनि का अलग-अलग वर्ग प्रतीक निश्चित किया गया।

डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आगे भी नियमित अंतराल पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए।

कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका ने कहा कि इस कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के बाह्य विशेषज्ञों के आगमन से विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ी।

सीसीडीसी डॉ. इम्तियाज अंजुम ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों एवं शोधार्थियों को पांडुलिपियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।

व्याख्यान के बाद विशेषज्ञ वक्ता को आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संयोजक डॉ. अशोक कुमार, आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा के संजय कुमार परमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, सिड्डु कुमार, डॉ. सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. मो. आफताब आलम (गया), नीरज कुमार सिंह (दरभंगा), डॉ. संगीत कुमार, राधेश्याम सिंह, त्रिलोकनाथ झा, ईश्वरचंद सागर, बालकृष्ण कुमार सिंह, सौरभ कुमार चौहान, कपिलदेव यादव, अरविंद विश्वास, अमोल यादव,‌ रश्मि, ब्यूटी कुमारी, खुशबू, डेजी, लूसी कुमारी, रुचि कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, इशानी, मधु कुमारी, प्रियंका, निधि आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]